Dec 20, 2021

दो दोहे


अंतर में होता  रहा, अनुपल शाश्वत युद्ध।

एक ओर सिद्धार्थ मन, दूजे गौतम बुद्ध।।


कैसे  करता मैं रहूँ,  सदा एक सा काम। 

दोनों बैठे मन-सदन, दशकंधर औ राम।।


                      - केशव मोहन पाण्डेय

दँवरी


ई दुनिया
दँवरी ह
उमकल दरिआव के
फेंटा लेत
भँवरी ह।
ई दुनिया
मथेले विचार से
देखाव के शिक्षा से
बनाव के
संस्कार से।
ई दुनिया में
जीवन मेह ह
कर्तव्य के बैल बनिके
रौंदे के बा
मन के भावना के,
अनाज भले भुलावा के निकले
तब का
मिलिए जाला
लिप्सा के पुआल
जीनगी में
बिछवाना के।
त कबो
बहकल मनवा के बैला
तुरा दे पगहा
त चिहुँकी मत ,
कहाँ जाई
दँवरी में नधाइल
बैल ?
जीवन
बनल रहे
सहज आ सरल
खाली धोअत रहीं
मन के मैल।
----------
- केशव मोहन पाण्डेय

.यूनिवर्सल पोएट

 बातें बनाना सीखने लगा हूँ

अब मैं भी कविता लिखने लगा हूँ
अब तो रोज
कवि सम्मेलनों में भी जाता हूँ
भले गर्दभ स्वर में ही सही
मैं अतुकांत कविता भी गाता हूँ,
इतना ही नहीं
बात कहता हूँ सौ फीसदी सही
भले सपने में ही -
चांद, मंगल, शुक्र, बृहस्पति के दरबार में भी
अब रोज का आना जाना है
कवि धर्म भी तो निभाना है,
अब तो सूरज के घर हो रहे
कवि सम्मेलन में जाना है
इधर उधर से मार कर जो कविता जोड़ा हूँ
उसे शीतल राग में सुनाकर
वहाँ भी बर्फ जमाना है
मेरी इस पक्ति-ग्रहण वृत्ति से
मेरा जीवन वृत्त भी इतना बड़ा हो गया है
कि विशालकाय पेड़ भी
हाथ जोड़कर खड़ा हो गया है
कहता है -
इसे प्रकाशित मत करवाना
कागज कम पड़ जाएंगे
आपका बायोडाटा छापने के लिए
धरती के सारे पेड़ कट जाएंगे
आप तो दयालु हैं
दिलदार हैं
ब्रह्मांड के कवि हैं।
मैं अचरज में पड़ गया
ऐसी मेरी छवि है!!
मंद मंद मुस्काया
वापस धरती पर आ गया
मुझे तो यही गर्व था
कि पूरे ब्रह्मांड में छा गया
अब ब्रह्मांड कवि
अर्थात यूनिवर्सल पोएट का
तमगा लेकर डोला करता हूँ
दूसरा कोई तो कहता नहीं
अपने ही मुँह से कहता हूँ।
कि अब तो सब जगह सेट हूँ
मैं यूनिवर्सल पोएट हूँ।
... केशव ...

आदमी के मौत

रात बाटे
त रहे दी
जे नइखे जागत,
सजग होके नइखे भागत
सहता आजुओ
त सहे दी।
जियरा के उदास मत करीं ,
जीयते रउरो मत मरीं
ना त
आदमी के मुअल चाम
कवनों कामे ना आई ,
स्थिति अइसने बनल रही त
आदमी आदमीए के खाई।
अगर मरहीं के बा
त कुछ अइसन क के मर जाईं
कि भाग पराये अन्हरिया
अँजोर अइसन बन के जर जाई।
तब रात, रात ना रही
हारे वाला कवनो बात ना रही।
----------------
- केशव मोहन पाण्डेय 20,12.2013